शाहजहांपुर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निकाय और स्वास्थ्य विभाग को सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी और फॉगिंग नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments