शाहजहांपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद की 85 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीबी के मरीजों की पहचान कर, उन्हें नियमित दवा उपलब्ध कराकर ठीक किया गया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपनी पंचायतों में टीबी उन्मूलन का प्रचार-प्रसार करें और संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा कि अब तक 85 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि यदि किसी को लगातार खांसी, बलगम, बुखार या वजन घटने जैसी समस्या हो, तो उसकी तुरंत जांच कराई जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला पंचायतीराज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments