![]() |
| जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह |
योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शासनादेश के क्रम में अवगत कराया है कि लोक शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत मासिक मूल्यांकन के मानकों में बदलाव किए गए हैं, जिससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों और कार्यालयध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण के बाद 90 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक प्राप्त होना अनिवार्य है। लेकिन समीक्षा में पाया गया कि कई अधिकारियों के स्तर पर यह मानक पूरा नहीं किया जा रहा, जिससे जनपद की मूल्यांकन रिपोर्ट प्रभावित हो रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर तीन चरणों में कार्यवाही की जाएगी:
इसके अलावा, जांच अधिकारी को अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ता से संपर्क करना होगा, और उसकी रिपोर्ट में इसका स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में कमी पाई गई, तो अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments