योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 11 अप्रैल 2025। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने पोषण पखवाड़ा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बाल विकास विभाग के अंतर्गत 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक जनपद में चल रहे पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित की गई है।
इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की चार प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं:
पोषण पखवाड़ा के दौरान जिले, ब्लॉक स्तर, तथा ग्राम पंचायत व आंगनबाड़ी केंद्रों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वजन दिवस, पोषण रैली, गृह भ्रमण, पोषण मेला, हाट बाजार गतिविधियाँ, एनीमिया जांच शिविर, योग सत्र, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, पौधारोपण व पोषण वाटिका का निर्माण जैसे आयोजन शामिल हैं।
इस अभियान में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद, आयुष, युवा एवं खेल, आवास एवं शहरी नियोजन, स्किल डेवलपमेंट, सामाजिक कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभागों सहित कई कन्वर्जेंस विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
रैली में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर), पोषण अभियान के जिला समन्वयक, मुख्य सेविकाएं, तथा शहरी क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल रहीं।
जिलाधिकारी ने पोषण संबंधी जन-जागरूकता अभियानों को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और समस्त विभागों से समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments