योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए कई दिशा-निर्देश दिए।
परेड के बाद जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही अनुशासन और एकरूपता को बढ़ावा देने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान पीआरवी 112 वाहनों की भी जांच की गई और उनके उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, आटा चक्की, बारबर शॉप तथा पुलिसकर्मियों के बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, डेंगू की रोकथाम के लिए समय-समय पर फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश दिए।
परेड में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
— मीडिया सेल, जनपद शाहजहांपुर द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments