ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रविवार को पुराने जिला अस्पताल परिसर में लू व धूप से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जबकि इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा का सहयोग प्राप्त रहा। रेड क्रॉस के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बैठक में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस हमेशा जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तत्पर है और इस गर्मी के मौसम में आमजन को लू जैसी घातक स्थितियों से बचाव की जानकारी देना बेहद जरूरी है।
डॉ. जौहरी ने लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने, लहसुन व प्याज को भोजन में शामिल करने, हल्का और सुपाच्य भोजन लेने, ठंडे और हवादार स्थान पर रहने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने जैसी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो लोग तेज धूप में कार्य करते हैं, उन्हें लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
उन्होंने लू के सामान्य लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि पसीना न आना, त्वचा का लाल और सूखा होना, सिरदर्द, चक्कर आना, थकावट, उल्टी व बेहोशी इसके संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों से अनुरोध किया गया कि वे इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएं, ताकि जनहित में अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
डॉ. विजय जौहरी
जिला सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहांपुर (उ.प्र.)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments