ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहाँपुर
दिनांक 05.05.25 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा सुभाष टावर (घण्टाघर), थाना सदर बाजार क्षेत्र में पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इस बूथ में केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि महिलाएं यहां न केवल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि यदि वे असुरक्षित महसूस करें तो कुछ समय के लिए आराम भी कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, मिशन शक्ति और साइबर क्राइम से जुड़ी जागरूकता अभियान की जानकारी भी साझा की गई।
यह पहल मिशन शक्ति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर देना है।
सुभाष टावर(घण्टाघर), पर पिंक बूथ के उद्घाटन के संबंध मे पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की बाइट।👇
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments