रिपोर्ट: ज़हीन खान
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. अरविंद राजभर (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव) की उपस्थिति में श्री सतीश तिवारी को सुल्तानपुर जिले के श्रम प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर के विचारों और नीतियों से प्रभावित होकर सुभासपा प्रदेश सचिव श्री गुलाम नबी की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में अरुण राजभर सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments