Breaking News

रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला अज्ञात किशोर, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर

थाना रोजा क्षेत्र में एक अज्ञात किशोर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस आम जनता से पहचान में सहयोग की अपील कर रही है।

आज दिनांक 22 मई 2025 को करीब दोपहर 2:45 बजे थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत निघौना बरतारा के पास रेलवे ट्रैक पर खम्भा संख्या 4/27 के पास एक अज्ञात किशोर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची थाना रोजा पुलिस ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल किशोर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर भिजवाया।

घायल किशोर की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहूंआ, चेहरा लम्बा, कद औसत है। बाल लंबे और काले हैं। उसने हल्के आसमानी रंग की हाफ टी-शर्ट, भूरे रंग का लोवर और ग्रे रंग की हवाई चप्पल पहन रखी है।

यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त घायल किशोर के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना रोजा के मोबाइल नंबर 9454404219 अथवा 7017007925 पर संपर्क कर जानकारी देने का कष्ट करें। पुलिस द्वारा पीड़ित की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments