ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 23 मई 2025। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में वन विभाग, जिला गंगा समिति शाहजहांपुर एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के संयुक्त तत्वावधान में एम.आर. सिंधिया पब्लिक स्कूल, नवादा इन्देपुर में विश्व कछुआ दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के बीच प्रश्नोत्तरी और कछुओं के संरक्षण विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं के विजेता:
-
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम: सुबोध सिंह चौहान
द्वितीय: निखिल कुशवाहा
तृतीय: पालश मिश्रा -
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम: ईशिका मिश्रा
द्वितीय: अर्चित गुप्ता
तृतीय: मयंक यादव
विजेता प्रतिभागियों को अतिथिगणों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि भारत के सहायक समन्वयक डॉ. अमान उल्ला खान ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए गंगा और रामगंगा नदियों में पाई जाने वाली कछुओं की प्रजातियों तथा स्थानीय समुदायों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
युवाओं को क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय में नव-निर्मित कछुआ नर्सरी का भ्रमण कराया गया, जहां हैचिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई।
जिला गंगा समिति सदस्य राकेश कुमार पांडेय ने नदियों के किनारे जैविक कृषि के महत्व पर जोर देते हुए इसे प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक कृषि से जोड़कर बताया। जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य रूप से पाई जाने वाली कछुओं की दो प्रमुख प्रजाति – बटागुर ढोंगोका और पंगशुरा टेंटोरिया के बारे में जानकारी दी और कछुओं को नदी के सफाई नायक के रूप में परिभाषित किया।
माई भारत शाहजहांपुर के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं को बधाई देते हुए भारत सरकार के सिविल वॉलंटियर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।
उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय सिंह राना ने सभी जीव जन्तुओं, पक्षियों व कछुओं के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। उप-प्रधानाचार्य अमित सिंह चन्देल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसी गतिविधियों से युवाओं में जागरूकता बढ़ने की सराहना की।
निर्णायक मंडल में वन दरोगा अनीता पटेल, वन रक्षक शुभ्रा श्रीवास्तव एवं सहायक अध्यापिका श्रीमती आरती व हार्दिक गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक अमन शर्मा, सहायक अध्यापिका कृतिका श्रीवास्तव, दीप्ति, अंकित श्रीवास्तव, हिमांशु सक्सेना, जितिन सिंह आदि ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।
0 Comments