ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी के नेतृत्व में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट करने उनके कार्यालय एवं आवास पर पहुंचा। यह भेंट आगामी जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु प्रस्तावित थी, लेकिन जिलाधिकारी की व्यस्तता के चलते यह मुलाकात संभव नहीं हो सकी।
डॉ. विजय जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के आवासीय कार्यालय द्वारा आगामी 9 मई को प्रातः 11 बजे का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।
डॉ. जौहरी ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रथम शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता हेनरी ड्यूनांट के जन्म दिवस 8 मई को मनाया जाता है। उनका जन्म वर्ष 1828 में हुआ था, और रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 17 फरवरी 1863 को जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में की गई थी। पहला रेड क्रॉस दिवस 8 मई 1948 को मनाया गया था।
यह दिन मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित होता है। रेड क्रॉस सोसाइटी एक ऐसी संस्था है जो युद्ध, महामारी, आपदा या किसी भी प्रकार के संकट की स्थिति में मानवीय सहयोग प्रदान करती है।
इस अवसर पर अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना, डॉ. इकरार फारूखी, खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, पवन सक्सेना, डॉ. मुजीब, डॉ. उस्मान अली और साजिद हसन खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments