ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 16 मई 2025। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मंदिर से चोरी हुए घंटे व गैस सिलेंडर के एक आरोपी को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 15 मई 2025 को वादी श्री अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रेलवे मस्जिद कॉलोनी ने थाना रोजा में तहरीर दी थी कि क्षेत्रीय मंदिर से 4 घंटे (पीली धातु) और 1 गैस सिलेंडर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना रोजा पर मुकदमा संख्या 285/2025 धारा 305 डी BNS बनाम आकाश पुत्र रामप्रसाद निवासी न्यू चर्च कॉलोनी पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 16 मई को समय लगभग 2:14 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त आकाश को रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए घंटे व गैस सिलेंडर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई और अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत मुकदमे:
बरामद सामान:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस की इस तत्परता से न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा हुई है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments