स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
– अटसलिया पुल के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
– हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल
– सभी घायल व मृतक सम्भल जिले के रहने वाले, लौट रहे थे काम से
– घायल बरेली रेफर, ट्रक व चालक पुलिस हिरासत में
शाहजहांपुर। आज दिनांक 06 जून 2025 को सुबह लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर अटसलिया पुल के पास, थाना रोजा क्षेत्र में हुआ, जब बरेली की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर UP66D7344) का टायर पंक्चर हो गया था, जिससे चालक और अन्य लोग डिवाइडर किनारे खड़े होकर टायर बदल रहे थे और कुछ मजदूर ट्रॉली में बैठे हुए थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (नंबर HR69D4688) ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मौके पर ही शकील पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला कबीरइसरा, थाना नखासा जनपद सम्भल और जाकिर पुत्र नामालूम निवासी रुकन्दीसराय, थाना नखासा, सम्भल की मौत हो गई। घायलों में सोएब पुत्र एहसान, असरफ पुत्र नामालूम, नौसाद पुत्र नामालूम, और रासिद पुत्र सदीक शामिल हैं। इन सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवे को जल्द ही सुचारू रूप से चालू करवा दिया और ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और सभी मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो अब अस्पताल में मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर भट्टा पर कार्यरत थे और लखनऊ से अपने गृह जनपद सम्भल वापस लौट रहे थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments