ब्यूरो रिपोर्ट जहीन खान लखनऊ
– बक्शी का तालाब थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय सिंह ने पत्रकारों संग किया पौधारोपण
– आम, बेलपत्र और गूलर जैसे फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए
– इंदौरबाग, अस्ति, भैंसा मऊ, व अस्ति क्रॉसिंग चौकी पर भी चला वृक्षारोपण अभियान
– थाना स्टाफ, चौकीदार और स्थानीय पत्रकारों ने लिया सक्रिय भागीदारी
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बक्शी का तालाब थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने पत्रकारों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। परिसर में आम, बेलपत्र व गूलर जैसे फलदार और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।
वहीं, इंदौरबाग, अस्ति, भैंसा मऊ और अस्ति क्रॉसिंग चौकी पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक अशोक यादव, उपनिरीक्षक शेष मणि सिंह, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह और का. आशीष सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर थाना परिसर में का. अरविंद सोनकर, का. अंकुर राणा, का. राजेश कुमार, प्रधान राकेश यादव, तथा पत्रकार राजू तिवारी, प्रवीण यादव, तिलक राज, सौरभ श्रीवास्तव, हरिओम दीक्षित सहित पूरा थाना स्टाफ एवं चौकीदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना रहा, जिसे स्थानीय लोगों और अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments