स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 25 जून 2025।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह समय-सारणी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए लागू की गई है। शासनादेश निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पत्रांक 1044 दिनांक 20 जून, 2025 के माध्यम से निर्गत किया गया है।
प्रमुख बिंदु:
● 1 जुलाई से छात्रवृत्ति प्रक्रिया होगी प्रारंभ
● आवेदन, सत्यापन, संशोधन और पुनः सत्यापन की पूरी तिथियाँ निर्धारित
● छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण व फाइनल प्रिंट निकालकर विद्यालय में जमा करनी होगी हार्डकॉपी
● अंतिम रूप से स्क्रूटनी व धनराशि अंतरण 31 दिसंबर 2025 तक होगा पूर्ण
समय-सारणी का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, शाहजहांपुर ने समस्त छात्रों, विद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, जिससे छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके।
संलग्न: शासनादेश व शासन पत्र की छायाप्रति
अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments