ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के उमरसेड़ा के पुल कुइयां के पास सई नदी में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे एक किसान की नजर नदी किनारे कपड़े में लिपटी बच्ची की लाश पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में हुए प्रसवों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद नदी में फेंक दिया गया होगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि इस अमानवीय कृत्य के दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments