स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। नगर में पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे व मीठे शरबत के स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आज प्रातः काल से ही नगर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और मार्गों पर लोग बाबा हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए। सेवाभावी युवाओं और संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए, जिसमें श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत देने के लिए ठंडा मीठा शरबत और स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया गया।
शहरवासियों ने इस भीषण गर्मी में बाबा हनुमान का प्रसाद ग्रहण कर बड़े मंगलवार का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। नगर के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और धार्मिक माहौल से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में भी विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
शाहजहांपुर से योगेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments