स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने 11 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह अवधि केवल राजनीतिक शासन का नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अमृतकाल का प्रतिनिधित्व करती है। देश की राजनीति में यह कालखंड ‘Politics of Performance’ का प्रतीक बन चुका है, जिसे देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है।
140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और भागीदारी से रचा गया यह इतिहास, अब ‘विकसित भारत’ के स्वर्णिम अध्याय में दर्ज हो रहा है। मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, योजनाओं और बदलावों ने भारत को नई दिशा दी है।
मोदी सरकार के 11 साल की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:
प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार यह दोहराया है कि "हम बदला नहीं, बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं"। यह बदलाव सिर्फ सरकारी तंत्र में नहीं, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों में भी दिखाई दे रहा है।
देश आज गर्व से कह रहा है – जहाँ भाजपा सरकार है, वहाँ गरीब का कल्याण है, वहाँ शासन सेवा है, और सरकार सहभागी है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे वैश्विक सैन्य अभियानों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नई ऊंचाई दी है। अब भारत सिर्फ दुनिया का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन चुका है।
महिलाओं की भागीदारी, योग-आयुर्वेद को वैश्विक मान्यता, आर्थिक पारदर्शिता, ई-नीलामी, डिजिटल ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे उपायों ने भारत के प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और भरोसेमंद बनाया है।
यह 11 वर्ष की यात्रा अंधकार से उजाले, निराशा से आशा और भ्रष्टाचार से सुशासन की ओर बढ़ने का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में –
“यह सफलता किसी एक की नहीं, यह सफलता 140 करोड़ देशवासियों की है। यह संकल्पों की सिद्धि का समय है – विकसित भारत के अमृतकाल की शुरुआत है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments