स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दिनांक 10 जून, 2025 की रात्रि में जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देश पर देशी शराब और कंपोजिट दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
आबकारी निरीक्षक सौरभ कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीदें, ब्रांड की वैधता और दुकान परिसरों की स्वच्छता का बारीकी से परीक्षण किया गया। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर स्थित ढाबों का भी निरीक्षण किया गया, जहां शराब के अवैध सेवन की आशंका को देखते हुए सभी ढाबा संचालकों को “शराब पीना वर्जित है” लिखे चेतावनी पोस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सौरभ कुमार यादव के साथ धर्मेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, रोहित सिंह समेत अन्य विभागीय कर्मचारी भी शामिल रहे।
जिला प्रशासन व आबकारी विभाग 'शून्य सहनशीलता' की नीति के तहत लगातार सक्रिय है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से संबंधित गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
शासन की यह सख्ती न केवल अवैध शराब पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जनहित की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी प्रयास है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments