स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब हर शुक्रवार को लगने वाला जुमा बाजार भी पावर हाउस के पीछे स्थित बहादुरगंज रेलवे ग्राउंड में लगाया जाएगा।
इससे पहले यह बाजार मिशन स्कूल के पास से मंडी होते हुए सुनहरी मस्जिद तक फैला होता था, जिससे जेल रोड और घंटाघर रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। आम जनता को इससे बेहद असुविधा का सामना करना पड़ता था।
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी श्री सिंह ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर नए स्थल—रेलवे ग्राउंड बहादुरगंज—का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक मार्ग, और दुकान संचालकों की व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इससे पहले भी बुध बाजार को इसी मैदान में शिफ्ट किया जा चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को जाम और अव्यवस्था से काफी राहत मिली थी। अब जुमा बाजार के स्थानांतरण से भी मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और बाजार अधिक सुनियोजित और सुरक्षित तरीके से संचालित हो सकेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि व्यापारियों व ग्राहकों दोनों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। जुमा बाजार को शीघ्र ही रेलवे ग्राउंड में पूर्ण सुविधाओं सहित स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त श्री विपिन कुमार मिश्र, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह कदम निश्चित ही शाहजहांपुर के नागरिकों के लिए सुव्यवस्था और राहत का प्रतीक साबित होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments