स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 23 जून 2025। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगरेप के एक वांछित अभियुक्त कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कटरा की टीम ने यह कार्रवाई की।
मामले का विवरण:
12 जून 2025 को एक पीड़िता ने थाना कटरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 272/25, धारा 70(1)/123/351(2)/61(2) BNS के तहत कुलदीप गंगवार समेत 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी विवरण:
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
अभियुक्त कुलदीप ने बताया कि 10 जून 2025 की रात को उसके साथियों सुधीर, अनिल, संदीप व राजीव के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट से पीड़िता को बुलवाकर ग्राम पौकी स्थित एक निर्माणाधीन स्थान पर ले जाया गया, जहां सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ संबंध बनाए। इस कार्य में मो० अनीस, मो० अयूब और मो० अवरार ने सहयोग किया।
रात एक बजे के बाद पीड़िता और उसके साथियों ने 3 लाख रुपये की मांग की। अभियुक्तों द्वारा 2 लाख देने की बात मानने के बावजूद मामला न सुलझने पर 11 जून को थाना कटरा में शिकायत दर्ज कर दी गई।
पुलिस द्वारा दर्ज अभियोग:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
थाना कटरा पुलिस की इस कार्यवाही को गंभीर अपराधों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments