स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
जनपद शाहजहाँपुर के जी.एफ. कॉलेज मैदान में दिनांक 13 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक आयोजित 73वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष वर्ग) का भव्य समापन आज 15 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस तीन दिवसीय आयोजन में बरेली जोन की 6 टीमों — शाहजहाँपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर व मुरादाबाद — ने प्रतिभाग किया। वहीं सम्भल, अमरोहा और बिजनौर की टीमें अपरिहार्य कारणों से प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहाँपुर बनाम पीलीभीत के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा। पीलीभीत की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। पीलीभीत की ओर से मीनाक्षी व शिवानी ने गोल किए, जबकि शाहजहाँपुर की तरफ से सुधा रावत ने एकमात्र गोल किया।
पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहाँपुर बनाम बरेली के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा। शाहजहाँपुर की ओर से रजत सिरोही अक्षय, जबकि बरेली की ओर से अक्षय ने गोल किया। पेनाल्टी शूटआउट में शाहजहाँपुर की टीम ने 7-6 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा:
"खेल न केवल तनावमुक्त जीवन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में सहायक होते हैं। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं कर्मियों के आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि करती हैं।"
समापन समारोह में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के कौशल को मंच देने वाली रही, बल्कि पुलिस विभाग की सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में भी सराही गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments