स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर में आगामी श्रावण माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में पैदल गश्त एवं सुरक्षा निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर हनुमत धाम के पास पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
कांवड़ यात्रा मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया और जहां संभावित समस्याएं अथवा संवेदनशील स्थल चिन्हित हुए, वहां तैनात अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं संवेदनशील है। किसी भी असामाजिक गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनसंपर्क के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि "पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।" साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि कोई भी सूचना अथवा समस्या होने पर तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments