स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जनपद के थाना कटरा क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बीती रात थाना कटरा पुलिस ने टावर की पावर केविल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई कॉपर वायर (टावर की पावर केविल) के 10 बंडल बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में की गई।
मामले का विवरण: 19 जुलाई को वादी विनोद सिंह निवासी नवादा दरोवस्त ने थाना कटरा में तहरीर दी थी कि ग्राम मरेना में लगे मोबाइल टावर की पावर केविल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 335/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसी रात 21:22 बजे जलालाबाद रोड स्थित नई प्लाटिंग के पास तीन अभियुक्तों को 10 बंडल कॉपर केविल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
बरामदगी:
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने मिलकर ATC टावर से रात में केविल चोरी की और उसे गर्म करके तांबा निकालते हैं या फिर कभी-कभी पूरा केविल ही बेच देते हैं। इस पैसे से वे अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
विशेषकर ओमकार के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी और मारपीट जैसी 7 से अधिक गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जबकि सलीम व फईम के खिलाफ भी वर्तमान केस के अलावा BNS की अन्य धाराएं भी पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना कटरा पुलिस की इस तेज़ और प्रभावी कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि जनपद पुलिस अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह सतर्क है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments