स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 22 जुलाई 2025। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर हनुमंत धाम परिसर समेत प्रमुख स्थलों का सुरक्षा संबंधी जायजा लिया गया।
इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों की समीक्षा की गई और संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसंपर्क के माध्यम से दिया सुरक्षा का भरोसा
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि "जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा।" उन्होंने कहा कि "पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।"
नागरिकों से सहयोग की अपील
इस अवसर पर नागरिकों से पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की गई। साथ ही आमजन को यह संदेश भी दिया गया कि यदि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या हो, तो वे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
श्रावण माह में पुलिस द्वारा की जा रही यह सघन गश्त और जनसंपर्क अभियान, जिले में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments