स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26 जुलाई 2025 को वादी की तहरीर पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 377/2025 धारा 137(2)/87 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि अभियुक्त कुलदीप कुमार ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 2:15 बजे आरोपी कुलदीप कुमार पुत्र रूपराम निवासी ग्राम बिलसण्डी खुर्द, थाना पुवायाँ को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ अपहृत किशोरी भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments