संवाददाता: सत्यपाल सिंह
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर माटीपुर और मधवापुर के बीच स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को विशाल दंगल और भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने जहां रोमांचक कुश्तियों का लुत्फ उठाया, वहीं भंडारे के प्रसाद का आनंद भी लिया।
दंगल की खासियत यह रही कि इसमें देश के कई राज्यों से नामी पहलवानों के साथ नेपाल से भी पहलवान शामिल हुए। साथ ही महिला पहलवानों ने भी जोर-आजमाइश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा और देर रात तक लोग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का हिस्सा बनते रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments