Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शराब के नशे में युवक ने वादी का कान दाँतों से काटकर किया अंग-भंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
 

शाहजहाँपुर। थाना पुवायां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने शराब के नशे में वादी के साथ मारपीट करते हुए उसके कान को दाँतों से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

📌 घटना का विवरण

दिनांक 18 अगस्त 2025 को थाना पुवायां में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहरीर के अनुसार, आरोपी मौसम उर्फ आशुतोष पुत्र सचदानन्द (उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिसौरा नकूमपुर, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी) ने शराब के नशे में वादी से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वादी पर हमला कर दिया और उसके कान को अपने दाँतों से काटकर स्थायी रूप से क्षति पहुँचा दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुवायां पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 607/2025 धारा 115(2)/118(2)/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। विवेचना व0उ0नि0 राकेश सिंह के नेतृत्व में की जा रही थी।

📌 पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 19 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहम्मदी रोड पर बने फ्लाईओवर के पास जाने की फिराक में है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट और दहेज उत्पीड़न जैसे प्रकरण शामिल हैं।


📌 आरोपी का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 233/2023 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट, थाना पुवायां

2. मु0अ0सं0 756/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी

3. मु0अ0सं0 74/2022 धारा 323, 324, 504 आईपीसी, थाना मोहम्मदी

4. मु0अ0सं0 56/2022 धारा 323, 506 आईपीसी, थाना मोहम्मदी

5. मु0अ0सं0 56/2022 धारा 323, 498-A, 504, 506 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट, थाना मलहिया

📌 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

व0उ0नि0 राकेश सिंह

हे0का0 सुनील कुमार सिंह

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह घटना पुलिस की सतर्कता और तत्परता का बड़ा उदाहरण है, जिसने आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचकर कानून के हवाले कर दिया।

Post a Comment

0 Comments