ब्यूरो रिपोर्ट (कल्लू उर्फ रजनीश)
लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम मोइनुद्दीनपुर में आज उधार के पैसों के विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी।
![]() |
| अनिल कुमार गौतम (घायल) |
गोली अनिल की पीठ में लगी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने उन्हें सीएचसी काकोरी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुड्डू और घायल अनिल पुराने दोस्त हैं और नशा आदि भी करते हैं।
आज आरोपी के साथ अंकित नाम का एक व्यक्ति आया हुआ था। इसी दौरान अनिल ने अंकित से अपने उधार के पैसों की मांग की, जो गुड्डू को नागवार गुज़री।
गुड्डू ने अनिल को रोकते हुए कहा कि “हमारे साथ अंकित आया है, इससे अभी पैसे मत मांगो।”
इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और गुड्डू दौड़कर अपने घर गया, पिता की बंदूक लेकर लौटा और अनिल पर फायर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के घर से बंदूक बरामद कर ली है और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments