शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट व चोरी के दो मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना बण्डा पुलिस ने अनुज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नवादा ढाह, थाना बण्डा को देवकली रोड, कमालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से ₹720 नगद भी बरामद किए गए।
गौरतलब है कि दिनांक 24 अप्रैल 2025 को वादिनी से मंगलसूत्र व सोने के झाले छीनने के मामले में थाना बण्डा पर मुकदमा संख्या 214/2025 धारा 304(2)/317(2) BNS पंजीकृत हुआ था। वहीं, 2 जून 2025 को दर्ज मुकदमा संख्या 279/2025 धारा 379 IPC में वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इन दोनों मामलों की विवेचना में अनुज सिंह का नाम सामने आया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तारी टीम –
उपनिरीक्षक अमर कान्त सिंह,
हेड कांस्टेबल हरिओम (244),
कांस्टेबल बसंत चौहान (2563)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments