ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
रहीमाबाद/मलिहाबाद, लखनऊ। मंगलवार को रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
रहीमाबाद मंडल के अंतर्गत गहदो से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो संपूर्ण कस्बे से होते हुए खगेश्वर खेड़ा में समापन हुई। यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राजकुमार शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष नेकपाल यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम विलास रावत, पूर्व विधानसभा संयोजक मूल चंद यादव, जय गोविंद अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शरण सिंह, के एल दुबे, पूर्व मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक शंकर लाल मौर्य, राम नारायण लोधी, योगेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष गण सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
0 Comments