आज नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र द्वारा महानगर क्षेत्र के एमनजई जलालनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, प्रकाश बिंदु एवं जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय क्षेत्र में सफाई कार्य होता हुआ पाया गया तथा सफाई कर्मचारी कार्यरत मिले। नगर आयुक्त ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य को और अधिक नियमित एवं बेहतर ढंग से किया जाए, ताकि क्षेत्रवासी स्वच्छ वातावरण में जीवनयापन कर सकें।
डॉ. मिश्र ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्ड में शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सभी प्रकाश बिंदुओं को दुरुस्त व कार्यशील स्थिति में रखा जाए।
निरीक्षण के समय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जगदीश कुमार, क्षेत्रीय सफाई नायक तथा अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments