जनपद शाहजहाँपुर के उच्चीकृत 07 कन्या विद्यालयों (KGBV) में कार्मिकों के चयन एवं पदस्थापन प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विस्तृत जानकारी साझा की है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासनादेश संख्या आई-570148/2024 फाइल नं. 68-5099/23/2024-25 दिनांक 28.05.2025, शासनादेश संख्या 68-5099/23-24 अनुभाग-5 दिनांक 21.10.2024 तथा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के पत्रांक दिनांक 30.05.2024 के निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है।
👉 आवेदन व छंटनी प्रक्रिया
चयन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन 08.01.2025 को किया गया था।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24.01.2025 निर्धारित थी।
प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद पात्रता/अपात्रता का निर्धारण कर लिया गया है।
👉 पदवार प्राप्त आवेदन एवं मेरिट
1. प्रधानाचार्या – 1 पद, 29 आवेदन, 13 पात्र। मेरिट : उच्चतम 62.23, न्यूनतम 57.74
2. PGT हिन्दी – 1 पद, 49 आवेदन, 30 पात्र। मेरिट : उच्चतम 62.17, न्यूनतम 59.79
3. PGT गणित – 1 पद, 23 आवेदन, 4 पात्र। मेरिट : उच्चतम 68.86, न्यूनतम 64.95
4. PGT अंग्रेज़ी – 1 पद, 56 आवेदन, 5 पात्र। मेरिट : उच्चतम 69.07, न्यूनतम 57.81
5. PGT जीव विज्ञान – 1 पद, 52 आवेदन, 14 पात्र। मेरिट : उच्चतम 69.83, न्यूनतम 67.97
6. PGT रसायन विज्ञान – 1 पद, 46 आवेदन, 20 पात्र। मेरिट : उच्चतम 66.45, न्यूनतम 59.89
7. PGT भौतिक विज्ञान – 1 पद, 8 आवेदन, 6 पात्र। मेरिट : उच्चतम 63.59, न्यूनतम 54.82
8. कम्प्यूटर विज्ञान – 1 पद, 15 आवेदन, 10 पात्र। मेरिट : उच्चतम 64.30, न्यूनतम 57.97
👉 सूची ऑनलाइन उपलब्ध
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि—
सभी पदों हेतु पात्र, अपात्र, विलंब से प्राप्त एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों की सूची शाहजहाँपुर जनपद की NIC वेबसाइट (shahjahanpur.nic.in) पर उपलब्ध करा दी गई है।
काउन्सलिंग हेतु आमंत्रित अभ्यर्थियों की विषयवार/पदवार सूची एवं शैक्षिक मैरिट भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
👉 आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि
यदि किसी अभ्यर्थी को सूची या शैक्षिक मेरिट में कोई विसंगति प्रतीत होती है तो वह अपने आवश्यक प्रमाणों सहित 26 अगस्त 2025 तक रजिस्टर्ड डाक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शाहजहाँपुर में प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।
इसके उपरान्त प्राप्त प्रत्यावेदनों का निस्तारण जनपदीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
👉 काउन्सलिंग प्रक्रिया
प्रत्येक पद पर 05 गुना अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग हेतु बुलाया जाएगा।
काउन्सलिंग में अभ्यर्थियों को अपने मूल अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
चयन समिति अभिलेख सत्यापन के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।
काउन्सलिंग हेतु बुलावा किसी भी स्थिति में चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा।
काउन्सलिंग के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
28 अगस्त 2025 के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments