भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज शाहजहाँपुर नगर निगम द्वारा “1 दिन – 1 घंटे – 1 स्थल” थीम पर गर्रा नदी घाट पर जीरो वेस्ट श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली छात्रों, पार्षदगण, जिला गंगा समिति, मेरा युवा भारत तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया और प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरूक करने हेतु “प्लास्टिक की शव यात्रा” गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसके साथ ही वृहद घाट स्वच्छता, पौधारोपण और स्वच्छता शपथ का आयोजन भी किया गया।
नगर निगम शाहजहाँपुर ने प्लास्टिक पर रोक लगाने का संदेश देने के लिए अद्वितीय पहल की। राजघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर से “प्लास्टिक की शव यात्रा” निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य था यह बताना कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और समाज दोनों के लिए घातक है, और अब इसे विदा करने का समय आ चुका है।
उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रण किया। यह अनोखा आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जनजागरण का प्रतीक है, बल्कि प्लास्टिक से होने वाले खतरों से बचाव हेतु सामूहिक प्रयास का मजबूत संदेश भी देता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments