पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 13.09.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 1 पुरुष व 3 महिला सहित कुल 4 वारंटियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सभी आरोपी मोहल्ला अजीजगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर के निवासी हैं।
थाना कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments