हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सांडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर पुत्र जाहरे निवासी ग्राम धरमपुर थाना सवायजपुर और राखी सिंह पुत्री शिवकरन सिंह निवासी ग्राम लाहौरीपुरवा थाना सांडी, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थाना सांडी पर मुकदमा अपराध संख्या 470/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रीमा सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल गजेन्द्र और महिला कांस्टेबल अंशु गौतम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments