शाहजहाँपुर पुलिस को अपराध रोकथाम अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने छिनैती के मुकदमे में वांछित अभियुक्त ओम गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता (उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी चमकनी करबला, थाना सदर बाजार) को पकड़ लिया।
वादी की तहरीर के अनुसार दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीना, पीछा करने पर हाथ में पहने धातु के कड़े से हमला कर घायल कर दिया। मुकदमा संख्या 410/25 धारा 304(2)/109/351(3) बीएनएस पंजीकृत था, जिसमें अब धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
अभियुक्त ओम गुप्ता के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना कोतवाली, थाना रामचन्द्र मिशन व थाना सदर बाजार में चोरी और मारपीट के मामले शामिल हैं।
शेष वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र राजेश (निवासी खिरनीबाग, थाना सदर बाजार) की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments