शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर 2025
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना अल्हागंज में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज, अल्हागंज की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी श्रुति सैनी को एक दिवसीय थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
थानाध्यक्ष ने कहा, “मिशन शक्ति के माध्यम से छात्राओं को एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाकर उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाता है, जिससे उनके मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है।”
यह पहल न सिर्फ कुमारी श्रुति सैनी के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही, बल्कि उपस्थित सभी छात्राओं और महिलाओं में यह संदेश गया कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments