शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर 2025
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना निगोही में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज, निगोही की कक्षा 10वीं की छात्रा आशिफा को एक दिवसीय थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
थाना प्रभारी ने कहा, “मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाकर न केवल उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाता है, बल्कि उनके मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना भी मजबूत होती है। पुलिस सदैव महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर है।”
इस आयोजन से आशिफा को पुलिस कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई और उपस्थित छात्राओं व महिलाओं में यह संदेश गया कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments