स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 26 सितंबर 2025
मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जनपद शाहजहाँपुर के समस्त विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों में दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं से कक्षा 9 से 12 तक के 7,500 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। सभी संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
वितरित छात्रवृत्ति विवरण:
कक्षा 9-10:
- सामान्य: 596 छात्र – ₹17,88,000
- अनुसूचित जाति: 738 छात्र – ₹10,33,200
- पिछड़ा वर्ग: 3,954 छात्र – ₹86,19,900
- अल्पसंख्यक वर्ग: 273 छात्र – ₹8,17,200
कुल: 5,561 छात्र – ₹1,22,58,300
कक्षा 11-12:
- सामान्य: 399 छात्र – ₹10,36,909
- अनुसूचित जाति: 436 छात्र – ₹5,15,064
- पिछड़ा वर्ग: 955 छात्र – ₹28,93,000
- अल्पसंख्यक वर्ग: 149 छात्र – ₹4,61,836
कुल: 1,939 छात्र – ₹49,06,809
महायोग:
कुल 7,500 छात्रों को ₹1,71,65,109 की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री रोहित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्री नावेद, पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्री चन्द्र भानु सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments