पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी निरीक्षक कटरा के कुशल निर्देशन में थाना कटरा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 16.09.2025 को पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम फीलनगर तालाब के सामने प्लाटिंग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 94 ग्राम स्मैक (डैली) बरामद हुई।
दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
मु0अ0सं0 421/2025, धारा 8/21 NDPS ACT
16.09.2025, समय 19:32 बजे
स्थान – ग्राम फीलनगर तालाब के सामने प्लाटिंग, थाना कटरा, शाहजहाँपुर
अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक रियाज मोहम्मद (निवासी मोहल्ला आतिशबाजान) से 20–25 दिन पहले खुदागंज रोड से खरीदी थी। रियाज मोहम्मद (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने उन्हें ट्रक चालकों को यह नशीला पदार्थ बेचने के लिए दिया था।
थाना कटरा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments