शाहजहांपुर, 17 सितंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड ददरौल के ग्राम अख्तयारपुर बघौरा में निराश्रित गोवंश हेतु प्रस्तावित गौ अभ्यारण के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि भूमि की पैमाइश और समतलीकरण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही तारबाड़ बनाकर गोवंशों के लिए चारा, पानी और छाया जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि गोवंशों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।
जिलाधिकारी ने पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सहायक द्वारा तैयार फैमिली आईडी रजिस्टर देखा और कार्यों की जानकारी ली। बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों की जांच के दौरान सभी मौके पर मौजूद पाए गए।
जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि ग्रामवासियों से सीधे संपर्क में रहकर निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने संबंधी कार्य समय पर पूरे करें। उन्होंने बताया कि विशेष महा-अभियान की दूसरी तिथि 21 सितंबर 2025 को भी बीएलओ सुबह 8 से 9 बजे तक पंचायत घर में बैठेंगे और 9 बजे से शाम 4 बजे तक घर-घर सर्वे करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इच्छुक नागरिक sec.up.nic.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्य की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments