आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के विशेष महाअभियान के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार ने ग्राम पंचायत अकर्रा रसूलपुर, किशुरिहाई, ददरौल एवं बकिया में तैनात बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित पाए गए।
अपर जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों के नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि विशेष महाअभियान का दूसरा चरण 21 सितंबर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें बीएलओ सुबह 8–9 बजे पंचायत घर पर बैठेंगे, 9 बजे से शाम 4 बजे तक घर-घर सर्वे करेंगे और शाम 4–5 बजे पुनः पंचायत घर पर उपलब्ध रहेंगे।
निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए तीन माध्यम निर्धारित हैं:
यह कार्य 29 सितंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बीएलओ घर-घर सर्वे सुनिश्चित करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments