नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में नगर निगम अधिकारियों द्वारा महानगर के बाढ़ प्रभावित वार्डों में निरीक्षण अभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, साथ ही एंटीलार्वा छिड़काव कार्यों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्री तरुण प्रताप सिंह ने आज अजीजगंज और लालपुर वार्ड की कॉलोनियों एवं मोहल्लों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों की मौजूदगी में सफाई कार्य, एंटीलार्वा छिड़काव और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कराया। साथ ही निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इन कार्यों को और गति दी जाए। इस दौरान क्षेत्रीय सफाई नायक भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त श्री राजकुमार गुप्ता ने सुभाषनगर वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एंटीलार्वा छिड़काव व स्वच्छता कार्य कराए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर अपील की कि किसी भी समस्या अथवा सहायता हेतु नगर निगम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सम्पर्क करें। प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments