पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ रामलीला प्रारम्भ होने से पूर्व श्री गणेश शोभा यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहकर विज़िबल पुलिसिंग सुनिश्चित करने और त्योहारों के दौरान अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि जिला पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और सभी त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाएंगे।
👉 मुख्य उद्देश्य: सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाना।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments