ब्यूरो चीफ: तशरीफ़ अली, मेरठ
मेरठ। शनिवार, 20 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान/सशक्त महिला नेत्री अभियान के अंतर्गत डीपीआरसी मेरठ के सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला हितैषी ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट बनाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला ग्राम प्रधान, मास्टर ट्रेनर और फैकल्टी/सह प्रबंधक, डीपीआरसी मेरठ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान राज्य प्रशिक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायतों को महिला हितैषी बनाने के लिए योजनाओं को ग्राम सभा में शामिल कर क्रियान्वयन करना होगा।
राज्य प्रशिक्षक ने कहा कि महिलाओं से चर्चा कर ग्राम सभा में उत्कृष्ट कार्य कराए जाएं और पुरस्कार के लिए आवेदन भी किया जाए। साथ ही एलएसडीजी के 9 लक्ष्य के अनुरूप संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित कर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
डीपीआरसी सह-प्रबंधक चरन जीत ने महिला हितैषी पंचायत को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने इसे सार्थक और उपयोगी अनुभव बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments