शाहजहांपुर, 12 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बरेली–मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 09 जनपद – बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर शामिल हैं। जनपद शाहजहांपुर में 10 मतदेय स्थल निर्धारित हैं।
मुख्य निर्देश एवं जानकारी
- मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए अधिकतम 16 किमी से अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी।
- मतदेय स्थलों का चयन इस प्रकार किया जाएगा कि वहां पर सभी एएमएफ (सुविधा) व्यवस्थाएं पूर्ण हों।
- सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रस्तावित मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें।
- राजनीतिक दलों को सुझाव/आपत्ति होने पर 7 दिवस के भीतर उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्ताव उपलब्ध कराने होंगे।
- उप जिलाधिकारी, प्राप्त सुझावों/परिवर्तनों की समीक्षा कर अपनी सुस्पष्ट रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments