✍️ अंकुल गुप्ता रिपोर्ट
घटना के अनुसार, रविवार को गांव निवासी रामशंकर बाइक से गुजर रहे थे। जलभराव के कारण बाइक से उठे छींटे सामने से आ रहे सद्दाम पर पड़ गए, जिस पर दोनों में गाली-गलौज हुई। ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन मंगलवार सुबह जब मुकेश व उमाशंकर पुत्रगण पेशराम तथा ब्रजकिशोर पुत्र मयाराम खेत में चारा लेने जा रहे थे, तभी गांव के मन्नू, लईक, जुनेद, साहिबे, सद्दाम पुत्रगण मो. इस्लाम और गुलजार पुत्र सामून खान लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ पहुंच गए और हमला कर दिया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने बताया कि घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments