आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना तिलहर क्षेत्रांतर्गत स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों, बाह्य परिधि एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि —
“परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारीगण अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी व तत्परता से निर्वहन करें।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments