शाहजहांपुर, दिनांक 24 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जनपद में खाद की उपलब्धता के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में इफको की डीएपी की एक रैक (2675 एमटी) प्राप्त हुई है, जिसमें से लगभग 1300 एमटी खाद विभिन्न समितियों को भेजी जा चुकी है। वर्तमान में जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है —
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निरंतर खाद आपूर्ति एवं वितरण की निगरानी की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें खाद सहज रूप से उपलब्ध हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments